बेहद गुणकारी होती है गुड़ की चाय, जानिए कैसे बनाएं और क्या फायदे होंगे

बेहद गुणकारी होती है गुड़ की चाय, जानिए कैसे बनाएं और क्या फायदे होंगे

सेहतराग टीम

गुड़ में विटामिन 'ए', 'बी' 'सी' के साथ लौह तत्व  कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं। इसे खाने से लार बहुत बनती है, जिससे पाचन जल्दी होता है। गन्ने और गुड़ में कैल्शियम, मैगजीन, फॉस्फोरस और लौह तत्व पर्याप्त मात्रा में होता है। गुड़ जितना पुराना होता है उसमें उतने ही औषधीय गुण होते हैं। इससे बनी चाय का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ ही कई बीमारियों से बचाव होगा। इसलिए आज हम आपको इस आलेख में गुड़ से बनी चाय से होने वाले फायदों की जानकारी देंगे।

पढ़ें- पीलिया और कब्ज सहित 13 बिमारियों में गुणकारी है गन्ना व गुड़, ऐसे करें सेवन

आइए जानते हैं गुड़ की चाय बनाने की रेसिपी

जरूरी चीजें:

  • 2-4 लोगों के लिए
  • पानी- 1 कप
  • दूध- 2 कप
  • गुड़,- 3-4 बड़े चम्मच (कसा हुआ)
  • चाय पत्ती- 2 चम्मच
  • सौंफ- 1 छोटा चम्मच
  • अदरक पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • छोटी इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच

ऐसे बनाएं-

  • सबसे पहले पैन में पानी इलायची, सौंफ, काली मिर्च पाउडर, अदरक पाउडर व चाय की पत्ती डालें।
  • एक उबाल आने के बाद इसमें दूध डालकर उबलने दें।
  • 1-2 उबाल आने पर इसमें गुड़ मिलाएं।
  • गुड़ मिल जाने के बाद गैस बंद कर चाय को छन्नी से छान कर पीएं।

ध्यान रखें- गुड़ डालकर चाय को ज्यादा देर न उबालें। नहीं तो चाय फट सकती है।

गुड़ से बनी चाय पीने के फायदे (Health Benefits of Jaggery Tea or Gud ki Chay in Hindi):

इम्यूनिटी बढ़ाए

जैसे कि ऊपर बताया गया कि गुड़ बहुत ही गुणकारी होता है। वहीं गुड़ की बनी चाय पीने से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ ही बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। इसी के साथ इसे पीने से आपका शरीर दिनभर तरोताजा रहेगा।

माइग्रेन से दिलाए राहत

एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल गुणों से भरपूर गुड़ का सेवन करने माइग्रेन पेन या आम सिरदर्द से आराम मिलता है। खासतौर पर गाय के दूध और गुड़ से तैयार चाय का सेवन करने से दर्द से मिनटों में राहत मिलती है।

रहेगा वजन कंट्रोल

गुड़ को नेचुरल चीनी माना जाता है। ऐसे में इसका सेवन करने से स्वाद के साथ सेहत भी बरकरार रहती है। इससे वजन बढ़ने की परेशानी से बचा जा सकता है। खासतौर पर सर्दियों में लोग बार-बार चाय पीना पसंद करते हैं। ऐसे में चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करना बेस्ट रहेगा।

खून बढ़ाए

आयरन से भरपूर गुड़ का सेवन करने से खून की कमी पूरी होने में मदद मिलती है। ऐसे में एनिमिया पेशेंट को चाय में गुड़ मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। इससे शरीर में खून की मात्रा बढ़ने के साथ थकान व कमजोरी से भी राहत मिलती है। साथ ही इससे शरीर के सभी अंगों तक सही मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचता है।

बेहतर पाचन तंत्र

इससे तैयार चाय का सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है। असल में इसे बनाने में बहुत कम मात्रा में आर्टिफिशल स्वीटनर इस्तेमाल होता है। ऐसे में इससे तैयार चाय का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा कम रहता है।

गुड़ का ज्यादा सेवन करने से बचें

  • वैसे तो गुड़ पोषक तत्वों से भरा होता है। मगर इसकी तासीर गर्म होने के चलते इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। नहीं तो सेहत को हानि हो सकती है।
  • गुड़ का ज्यादा सेवन करने से पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है।
  • नाक से खून भी निकल सकता है।
  • वजन बढ़ने की परेशानी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें-

चेहरे पर नई चमक लाएंगे गुड़ के ये 5 फेसपैक

अलसी से बनी इस ड्रिंक से तेजी से कम करें अपना मोटापा

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।